जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने तीरथ सिंह रावत, उत्तरांचल समिति ने दी शुभकामनाएं
जबलपुर ,यश भारत।

जबलपुर ,यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, लोनी, गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी और प्रचार सचिव नीरज सिंह चौधरी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचकर तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर समिति के सदस्य अनिल चौहान भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उत्तराखंड के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि रावत अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।







