Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
नर्मदा में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक साथ उठीं अर्थियां तो गम में डूबा पूरा इलाका
जबलपुर, यशभारत

जबलपुर, यशभारत। नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर हुए दर्दनाक हादसे में सुपाताल के मुजावर मोहल्ले के तीन जिगरी दोस्तों साहिल, साबिर और सोहिल की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को जब तीनों युवकों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली, तो माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखाई दी।
बताया गया कि तीनों युवक अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। एक ही हादसे में तीन परिवारों का सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे मुजावर मोहल्ले में मातम पसरा रहा और शोक के कारण कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में गहरा दुख और संवेदना का माहौल है।







