इंदौरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी के बाद सर्च ऑपरेशन, मामला दर्ज


जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,

अफरा-तफरी के बाद सर्च ऑपरेशन, मामला दर्ज

जबलपुर,यश भारत। डुमना स्थित जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सोमवार को एयरपोर्ट प्रबंधन को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। इसकी सूचना तत्काल थाना खमरिया को दी गई।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही CSP रांझी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे एयरपोर्ट परिसर में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच के बाद सीआईएसएफ ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु या खतरा एयरपोर्ट परिसर में नहीं पाया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह मेल सिर्फ जबलपुर ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स जैसे भोपाल और इंदौर को भी भेजा गया है। मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना खमरिया में भारतीय दंड संहिता की धारा 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अब साइबर सेल की मदद से मेल आईडी और लोकेशन की ट्रेसिंग की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button