जबलपुरमध्य प्रदेश

रोड डिवाइडर रखरखाव के ठेके में मेंटेनेंस और प्लांटेशन का हो रहा गोलमाल

हरियाली का ठेका, नतीजा बदहाली

जबलपुर, यश भारत। नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड डिवाइडर के रख-रखाव और सौंदर्यीकरण के लिए दिए गए करोड़ों रुपये के ठेके को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार न्यू मोनार्क नर्सरी को वर्ष 2024 में करीब 1.59 करोड़ रुपये का अनुबंध दिया गया था, जिसके तहत श्रमिकों की तैनाती, पौधों की देखभाल, सिंचाई, सफाई, दवाइयों का छिड़काव और ग्रीन कॉरिडोर की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी तय की गई थी।

आरोप है कि ठेका मिलने के बाद भी अनुबंध की कई शर्तों का पालन नहीं किया गया। निर्धारित संख्या में श्रमिक और माली नहीं लगाए गए, वहीं डिवाइडर की सफाई और रख-रखाव भी निगम के कर्मचारियों से कराया जा रहा है। इसके बावजूद ठेकेदार को पूरा भुगतान किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

निगम कर रहा मेंटेनेंस

टेंडर की शर्तों के मुताबिक रखरखाव का ठेका लेने वाली फार्म मोनू बाग नर्सरी को डिवाइडर और ग्रीन कॉरिडोर के मेंटेनेंस की भी जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर टूट-फूट का मेंटेनेंस नहीं हो रहा है और यदि मेंटेनेंस हो भी रहा है तो वह नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा करवाया जा रहा है जबकि इसकी पूरी जिम्मेदारी ठेका लेने वाली फर्म की है ऐसे में सवाल उठता है कि जब मेंटेनेंस का भुगतान अलग से किया जा रहा है तो फिर निगम अपने व्यापार यह काम क्यों करवा रहा है।

तीन दिन में बदलने थे पौधे

टेंडर के अनुसार रूट डिवाइडर और ग्रीन कॉरिडोर में यदि कोई भी पौधा खराब होता है या सूखता है तो तीन दिन के अंदर उसका रिप्लेस होना जरूरी है लेकिन ऐसा कहीं भी होते नहीं दिख रहा है। हर जगह पौधे खराब हो रहे हैं सूख रहे हैं लेकिन उन्हें कहीं भी नहीं बदला जा रहा है ज्यादातर जगहों पर तो पुराने ही पौधे लगे हुए हैं जो कि बदतर स्थिति में है लेकिन उनका रखरखाव भी सही तरीके से नहीं हो रहा है ऐसे में तीन दिन में खराब पौधा बदलने की बात तो हवा हवाई ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button