जबलपुरमध्य प्रदेश

मौसम खुला अब तापमान में गिरावट का आएगा दौर

बढेगा ठंड का एहसास

जबलपुर यशभारत। संस्कारधानी में सोमवार की सुबह मौसम पूरी तरह से खुला रहा। सुबह हल्की ठंड और हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई, वहीं सूरज निकलने के बाद मंद धूप और हल्की गर्माहट बनी रही लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम खुलने के बाद तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो जाएगा जिसके कारण आने वाले दिनों में ठंडक का एहसास बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार की तुलना में एक डिग्री कम था।

स्थानीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 2 नवंबर को सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।आज 3 अक्टूबर को एक पायदान नीचे गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया और यह सिलसिला अब आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।आज की तारीख तक 177 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

हालांकि दोपहर तक आसमान पूरी तरह साफ़ रहेगा और हल्की धूप शहर को गर्माहट देगी। दोपहर के समय मौसम शुष्क रहेगा, परंतु हवा की हल्की गति से उमस महसूस नहीं होगी। शाम होते-होते तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और हल्की ठंडक का अहसास बढ़ेगा। रात के समय मौसम सामान्य रहेगा और आसमान साफ़ रहने की संभावना है। वर्तमान में दवाओं की दिशा उत्तर पूर्वी है और जैसे ही उत्तरी हवाएं जोर मारेंगे ठंड बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button