भोपाल

मौसम में हो रहा बदलाव, रखें अपना ख्याल  – बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की है जरूरत

मौसम में हो रहा बदलाव, रखें अपना ख्याल
– बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की है जरूरत
भोपाल यशभारत । मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है, ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत है कि लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हर दिन बदल रहे मौसम में लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक से बारिश होने लगती है। इस तरह के मौसम में अक्सर हमारी प्रतिरोधी क्षमता कमजोर हो जाती है और हम जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। बदलते मौसम में व्यक्ति का शरीर खुद को संतुलित नहीं रख पाता है. ऐसे में बीमार पडऩे की आशंका अधिक रहती है. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को इस समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बदलते मौसम का असर इंसान के शरीर पर पड़ता है। तापमान में अचानक होने वाले बदलाव श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं और सर्दी, फ्लू और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ा सकते हैं। इससे सर्दी, बंद नाक, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अदरक – वायुमार्ग में सूजन को कम करने और कफ को पतला करने में मदद करता है।
हल्दी – एंटीआक्सीडेंट गुण शरीर में सूजन को कम करते हैं और प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं।
शहद – इसमें नेचुरल कफनिस्सारक गुण होते हैं।
लहसुन – इसमें श्वसन मार्ग को साफ करने की शक्ति होती है. इसलिए इन्हें अपने डाइट में शामिल जरूर करें.
शहद के पानी से इलाज
गर्म पानी में शहद, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और इलायची पाउडर मिलाकर पीने से शरीर में जमा कफ पतला हो जाएगा. इसे दिन में चार से पांच बार लेने से गले की समस्या और फेफड़ों की जकडऩ कम हो सकती है।
भाप से ऐसे करें इलाज
भाप लेने से वायुमार्ग नम हो जाता है और कफ को बाहर निकलने में आसानी होती है. गर्म पानी में नीलगिरी के तेल की बूंदें डालकर भाप लेने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button