
जबलपुर। कोतवाली होटल वाले स्व. घनश्याम अग्रवाल जी के सुपुत्र श्री जवाहर नंदन अग्रवाल (PWD) की धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला अग्रवाल का अस्वस्थता के कारण दिनांक 13 सितम्बर 2025 को दुखद निधन हो गया। स्व. मंजुला अग्रवाल की अंतिम यात्रा कल दिनांक 14 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे निज निवास 577, गली नंबर 2, त्रिमूर्ति नगर, राम मंदिर के सामने से रानीताल श्मशान भूमि के लिए प्रस्थान करेगी। शोकाकुल परिवार प्रभात, प्रहलाद, शरद अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल (जी दास), मोनू, अर्पित, शानू, गौरव, अनूप ने सभी शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने का आग्रह किया है।







