रुक रुक कर जारी है बारिश का सिलसिला
एक-दो दिन इसी तरह का रह सकता है मौसम का मिजाज

जबलपुर यश भारत।अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जबलपुर में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 6.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि इसके पूर्व बुधवार सुबह 8:30 के पहले तक बारिश का आंकड़ा 865.2 मिलीमीटर पर था जो शाम को बढ़कर 872 मिनी पर पहुंच गया इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था। यदि इस वर्ष सत्र की बात की जाए तो बुधवार शाम साढे 5:00 बजे तक कल बारिश का आंकड़ा 34 इंच को पार कर चुका है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बुधवार, गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्ली बौछारें पड़ सकती हैं। मध्य प्रदेश के 24 जिलों भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर रीवा और कटनी में भारी बारिश हो सकती है।
दो-तीन दिन तक बना रह सकता है बारिश का सिलसिला
विदर्भ पर विरूपक हवाओं का क्षेत्र (शियर जोन) बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डीके तिवारी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से दक्षिण एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। बुधवार-गुरुवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।







