एक-एक कार्यकर्ता को जोडक़र पार्टी को मजबूत बनाना है: हेमंत खंडेलवाल

एक-एक कार्यकर्ता को जोडक़र पार्टी
को मजबूत बनाना है: हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल का जबलपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दस किलोमीटर लंबी स्वागत रैली के दौरान सैकड़ों स्थानों पर मंचों के माध्यम से पलक पांवड़े बिछाकर ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल के जबलपुर ग्रामीण के बरगी विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल ऑर्बिट के सामने कार्यकर्ताओं ने मंचों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर नगर में स्वागत रैली के दौरान पिसनहारी की मढिय़ा पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वागत रैली जबलपुर नगर के अंधमुख बायपास, धंवतरि नगर चौराहे से विभिन्न स्थानों से होते हुए तीन पत्ती चौराहा पहुंची, जहां सैकड़ों स्थानों पर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत रैली के दौरान बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने स्वागत मार्ग में सडक़ के दोनों तरफ से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। खण्डेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार सबको जोडऩे और सामूहिकता का भाव के लिए जानी जाती है। जबलपुर का यह कार्यक्रम भी इसी सामूहिकता की अभिव्यक्ति हैं। हेमंत खण्डेलवाल अत्यंत ऊर्जावान अध्यक्ष है, निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी, जिसकी अपेक्षा हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को संस्कार विरासत में मिले हैं। जबलपुर, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जबलपुर के मानस भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को फसल बीमा जैसी योजना बनाकर भी दे सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के किसानों को मुलताई गोलीकांड जैसा जिंदगी में कभी नहीं भरने वाला जघन्य घाव दिया है। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से चलता है। कार्यक्रम को प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री व सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, संतोष बरकड़े, नीरज सिंह एवं अभिलाष पाण्डे ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की कांग्रेस ने देश के गरीबों, आदिवासियों की टपकती झोपड़ी को कभी सुधारने का प्रयास नहीं किया। गरीबों, जनजातियों को बीमारी में कभी नि:शुल्क इलाज की चिंता नहीं की। गांवों, मजरों, टोलों, गरीबों और आदिवासियों की बस्तियों को कभी सडक़ से जोडऩे का प्रयास कांग्रेस ने कभी नहीं किया। प्रधानमंत्री ने गरीबों, आदिवासियों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाईं। पक्के मकान, रसोई गैस, गांव-गांव सडक़ों का जाल बिछाने के साथ बस्तियों में पीने के लिए स्वच्छ जल पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी आदिवासियों के बीच बैतूल में रहता हूं। उन्हीं की सेवा हमारा परिवार वर्षों से करता आ रहा है। वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा रघुनाथ शाह और शंकर शाह जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का कार्य हमारी पार्टी और सरकारें कर रही है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं और वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। इस पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है, कार्यकता ही पार्टी संगठन और सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा का दायित्व निभाता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के निवास पहुंचकर की मुलाकात- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद श्रीमती जयबनर्जी, पूर्व सांसद रविनंदन सिंह एवं प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह के निवास पहुंचकर मुलाकात की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि किरण साहू मंचासीन रहे। कार्यक्रम का आभार ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने व्यक्त किया।






