भोपाल

भिण्ड विधायक को संगठन ने तलबकर दी कड़ी चेतावनी 

भिण्ड विधायक को संगठन ने तलबकर दी कड़ी चेतावनी

भोपाल। हाल ही में भिण्ड कलेक्टर से अभद्र व्यवहार के मामले में भारतीय जनता पार्टी संगठन ने विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह को भोपाल तलब किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में विधायक कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भेंट की। संगठन ने विधायक के व्यवहार को गंभीर मानते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी और साफ कहा कि आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि इसी तरह के अन्य मामलों में पूर्व में भी प्रदेश संगठन द्वारा कई बार विधायकों को नसीहत दी जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button