जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तत्वों की धरपकड़ के लिए आधी रात तक चला अभियान, कांबिंग गस्त में वर्षों से फरार मामलों के 300 से ज्यादा वारंट तामील

जबलपुर यश भारत। अपराधों की रोकथाम और तत्वों की धर पकड़ के लिए पुलिस के द्वारा आधी रात तक साधन अभियान चलाया गया। इस काम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार मामलों के तीन सैकड़ा से ज्यादा वारंट तामील किए गए। इसके अलावा अवैध शराब के कारोबार में लिप्ट लोगों को भी दबोचा गया और बड़ी मात्रा में शराब भी जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 12 जुलाई की रात 09 बजे से 13 जुलाई की रात्रि 2-30 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 104 गैर म्यादी वारिटयों एवं 99 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 110 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर 67 लीटर कच्ची तथा 215 पाव देशी/विदेशी शराब जप्त की गयी है।

पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।
इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button