जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

काउंटर केस दर्ज कराने कातिल ने रची थी झूठी पटकथा, तीसरे आंख से खुलासा: साथियों से खुद पर करवाये थे चाकू से वार, आरोपित गए जेल

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत शक्ति नगर में सात दिसम्बर को मोनू चक्रवर्ती पिता लालमत चक्रवर्ती 40 वर्षीय निवासी इंद्र नगर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।चाकूबाजी के दौरान एक आरोपी भी घायल हुआ था। जिसे काउंटर केस दर्ज कराने झूठी पटकथा रची। सीसीटीव्ही से खुलासा हुआ। आरोपित घायल ने साथियों ने खुद पर चाकू से वार करवाये थे। विदित हो कि इंद्र नगर निवासी 40 वर्षीय मोनू चक्रवर्ती पिता लालमत चक्रवर्ती का शक्ति नगर चौपाटी मेंं चाऊमीन का ठेला लगाता था। रविवार रात्रि करीब 8:30 बजे अमन चक्रवर्ती पिता संतोष चक्रवर्ती, ताशू यादव, रोहित झारिया पहुंचे थे और चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। वहीं आरोपित रोहित झरिया भी मेडीकल अस्पताल जबलपुर घायल हालत में पहुंचा था जिसे दोनो जाँघों और पेट में चाकू से आई चोट होना बताया था। इसका आरोप मृतक के दोनो लडक़ो नितिन और वीरू पर लगा रहा था ।

घटना को पुलिस ने संदिग्ध माना था। जाँच शुरू की गई तो पाया गया कि रोहित झरिया द्वारा मृतक मोनू को चाकू मारने के बाद उसके दोनों पुत्र द्वारा भागने के दौरान जिस स्थान पर पीछा कर चाकू मारना बताया जा रहा था वहां किसी भी सीसीटीवी फुटेज में कोई भी दिखाई नही दे रहा था । जब रोहित झरिया से गढा थाना प्रभारी द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सही बात बता दी कि घटना के बाद भागते समय गुप्तेश्वर मंदिर के पहले सुनसान सडक़ पर उसी के साथियों अमन चक्रवर्ती और ताशू यादव ने चाकू से घाव पहुचाकर बोला था कि जाकर गढा थाने में मोनू के दोनो लडक़ो के खिलाफ चाकू मारने की रिपोर्ट करा दो ताकि हम लोग बाद में राजीनामा का दवाब बना पाए। इस पूरे नये फर्जी घटनाक्रम का घटनास्थल गोरखपुर होने से थाना गोरखपुर में अमन चक्रवर्ती और ताशू यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button