जबलपुरमध्य प्रदेश

भदभदा से गायब हुईं दो सहेलियों का मामला :पत्थरों के बीच मिले देवांशी और श्रुति के शव

भदभदा पिकनिक बनी रहस्य,पुलिस जुटी जांच में

जबलपुर,यशभारत। शहर के केंद्रीय विद्यालय खमरिया की कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा श्रुति यादव और देवांशी कोरी के शव बुधवार की सुबह भदभदा में पत्थरों के बीच मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। केंद्रीय विद्यालय खमरिया की चार छात्राएं मंगलवार सुबह पिकनिक मनाने के लिए निकली थीं, लेकिन चार में से दो छात्राएं तो घर लौट आईं, मगर दो अब तक लापता हो गई जिस पर पुलिस गोताखोरों की मदद से पानी में दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, रांझी मानगांव के बुद्धू कुच्छी का बाड़ा निवासी 14 वर्षीय देवांशी कोरी और उसकी सहेली श्रुति यादव अपनी दो सहेलियों प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवाने के साथ स्कूल प्रोजेक्ट का हवाला देकर घर से निकली थीं। सभी छात्राएं भदभदा पहुंचीं और दिनभर पिकनिक का आनंद लिया, लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें मनमुटाव हो गया।

विवाद के बाद प्रतिज्ञा और आयुषी अपनी स्कूटी से घर लौट आईं, जबकि देवांशी और श्रुति वहीं ठहर गईं। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटीं, तो परिजन परेशान होकर उनकी तलाश में निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो परिवारों ने पुलिस से संपर्क किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button