सोसायटी फार जर्नलिस्ट हेल्थ केयर समिति के शिविर का हुआ समापन

सोसायटी फार जर्नलिस्ट हेल्थ केयर समिति के शिविर का हुआ समापन
भोपाल यशभारत। सोसायटी फॉर जर्नलिस्ट हेल्थ केयर समिति का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रविवार 25 मई को शिवाजी नगर स्थित पंडित शीतल प्रसाद तिवारी वाचनालय परिसर मे आयोजित किया गया। शिविर के आयोजन में भाजपा नेता एवं अपोलो सेज हास्पिटल के डा हितेष वाजपेयी का विशेष सहयोग रहा। समिति द्वारा बताया गया कि अपोलो सेज हास्पिटल, वार्ड 46 के पार्षद योगेन्द्र गुड्डू चौहान तथा संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चन्द्रशेखर तिवारी के सौजन्य से तीन घंटे इस शिविर में काफी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के अलावा स्थानीय लोगों ने परीक्षण कराया। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता पीसी शर्मा भी शिविर में पहुंचे और जांच कराई। अपोलो सेज हास्पिटल के हृदय रोग एवं मधुमेह विशेषज्ञ डॉ आनंद जाट के नेतृत्व में हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा शिविर में जांच की गई।







