जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नर्मदा में डूबे युवक का 3 दिन बाद मिला श‌व: नहाने के दौरान हुआ था हादसा, पांच दिनों में तीन लोग गंवा चुके हैं जान

(खंडवा). मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में पिछले दिनों एक युवक नर्मदा नदी में डूब गया था. सोमवार को उसका शव बरामद कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.दरअसल, 31 मई को कानपुर निवासी कृष्णा साहू अपने 20 साथियों के साथ मां नर्मदा में ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहा था. इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. रेस्क्यू टीम और गोताखोरों की मदद से लगातार खोजबीन की गई. लेकिन सफलता नहीं मिली.

बीते पांच दिनों में तीन की मौत
सोमवार सुबह ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के सामने नदी की सतह पर उसका शव तैरता हुआ मिला. नाविकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. बता दें कि बीते पांच दिनों में नर्मदा नदी में डूबने से तीन युवाओं की जान जा चुकी है.

मंदिर के सामने नर्मदा का पानी बेहद गहरा
इससे पहले ओंकारेश्वर निवासी 17 वर्षीय देवांश मल्होत्रा और भोगांव निवासी 16 वर्षीय देवांश सोलंकी की भी मौत हो चुकी है. स्थानीय नाविकों के अनुसार, ओंकारेश्वर मंदिर के सामने नर्मदा का पानी बेहद गहरा है. अगर कोई व्यक्ति तुरंत न दिखे, तो उसकी तलाश कठिन हो जाती है.
नर्मदा की गोद में जा चुकी हैं 500 से अधिक जानें
ओंकारेश्वर नाविक संघ के अध्यक्ष कैलाश भंवरिया और नर्मदा रक्षामंच के प्रदीप ठाकुर ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि साल 2006 से अब तक ओंकारेश्वर में 500 से अधिक लोग नर्मदा नदी में डूबकर जान गंवा चुके हैं. लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.
नाव संचालन ठप, सुरक्षा भी ठप

नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा ने बताया कि दो माह से ओंकारेश्वर में नौका संचालन बंद है. घाटों पर केवट समाज के नाविक नहीं हैं, जो अक्सर डूबते लोगों को बचा लेते हैं. अगर नाव संचालन चालू रहता, तो शायद कोई कुशल नाविक कृष्णा को बचा सकता था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button