जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

लापता युवक की नदी में मिली लाश मगरमच्छ बना रहा था निवाला 

पत्नी से विवाद के बाद हुआ था गायब, थाने में दर्ज थी गुमशुदगी 

जबलपुर, यश भारत।  खमरिया थाना अंतर्गत सोनपुर रोड घाना में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक का शव सोमवार सुबह परियट नदी में उतराता मिला। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह थी कि जब शव मिला, तब मगरमच्छ उसे अपना निवाला बना रहे थे। पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँचकर मगरमच्छ को भगाया और शव को बाहर निकाला गया । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतक पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से निकल गया था और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु महोबिया पिता स्व. नारायण महोबिया 25 वर्ष का 16 अप्रैल की शाम अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसकी तलाश की और जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो अंततः थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक के अनुसार पुलिस गुमशदगी दर्ज कर पतासाजी कर रही थी इस बीच सोमवार सुबह साढ़े दस बजे लालपुर के समीप परियट नदी के पास से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि नदी में एक सड़ा-गला शव पड़ा है, जिसे मगरमच्छ नोच रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना खमरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से पहले मगरमच्छ को वहां से खदेड़ा गया और फिर कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त हिमांशु के रूप में की। पीएम से खुलेगा मौत का राज युवक की मौत पानी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button