जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के माथे पर बड़े गांव के दंश को हटाने के लिए नितिन गडकरी का धन्यवाद-राकेश सिंह 

4250 करोड़ की सौगात से गडकरी ने बदली तस्वीर, राकेश सिंह बोले – जबलपुर की जनता रहेगी ऋणी।”
“फ्लाईओवर, रिंग रोड, हाइड्रोलिक ब्रिज और हाइड्रोजन बसें
जबलपुर  कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा –
“जबलपुर लंबे समय तक बड़े गांव की छवि में बंधा रहा। लेकिन आज गडकरी जी की सौगातों से यह शहर उस छवि से बाहर निकलकर महानगरों की कतार में खड़ा हो गया है। जबलपुर की जनता गडकरी जी की ऋणी रहेगी।”
✦ मां नर्मदा के लिए हाइड्रोलिक ब्रिज
गडकरी ने कहा कि मां नर्मदा जी के दर्शन को सुगम बनाने के लिए हाइड्रोलिक ब्रिज का नक्शा तैयार किया गया है। यह देश में अपनी तरह की अनोखी परियोजना होगी।
✦ हाइड्रोजन बसें और हरित परिवहन
उन्होंने बताया कि नागपुर में चल रही 135 सीटर हाइड्रोजन बसें अब जबलपुर में भी चलाई जाएंगी। यह आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था होगी।
✦ टाइगर एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव
राकेश सिंह ने मंच से आग्रह किया कि मध्यप्रदेश देश का अकेला टाइगर स्टेट है। बांधवगढ़, कान्हा, पेंच और पन्ना टाइगर रिजर्व को जोड़कर एक “टाइगर एक्सप्रेस-वे और टाइगर सर्किट” विकसित होना चाहिए। इससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी।
✦ लोक कल्याण सरोवर और जल संरक्षण
गडकरी ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण में निकली मिट्टी से तालाब बनाए जाएंगे, जिन्हें “लोक कल्याण सरोवर” कहा जाएगा। अब तक मध्यप्रदेश में 500 से अधिक ऐसे सरोवर बनाए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button