मध्य प्रदेशराज्य
मजदूर को कार ने कुचलाः पेड़ के नीचे कर रहा था आराम, इलाज के दौरान तोड़ा दम

ग्वालियर l ग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचल दिया जिसकी इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।
शहर में तेज रफ्तार का कहर एक मजदूर की जान ले गया। सिकंदर कंपू क्षेत्र में पेड़ के नीचे बैठे एक मजदूर को कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







