जबलपुरमध्य प्रदेश

CRIME NEWS JABALPURजबलपुर में पति ने पोस्ट से भेजा तीन तलाक : कहा- अब नहीं रह सकते साथ, दहेज की मांग को लेकर पत्नी को घर से निकाला

- पुलिस ने पति सहित चार पर किया मामला दर्ज, जांच जारी

 

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल थाना अंतर्गत मक्का नगर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पीडि़ता के विवाह को करीब दस बर्ष बीत चुके है, लेकिन उसके बाद भी पति दहेज की मंाग को लेकर, उसके साथ रहना तैयार नहीं है। यही नहीं, आरोपी ने पत्नी को बाय पोस्ट तीन तलाक भेज दिया और अपना रिश्ता खत्म कर लिया। जिसके बाद पीडि़ता अपने परिजनों सहित थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर, विवेचना में लिया है।

जानकारी अनुसार हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मक्का नगर निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके निकाह को करीब दस वर्ष गुजर चुके है। इस दौरान पति सहित सास ससुर और नंद लगातार उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहे है। लेकिन अपना घर बचाने के लिए वह यह सब सहती रही।

नहीं रहना साथ-साथ
पीडि़ता ने बताया कि वह प्रताडि़त होकर अपने मायके आ गयी। जिसके बाद पति शेख हामिद ने उसे बाय पोस्ट तीन तलाक का लेटर भेजा है। जिससे पति ने यह इकरार किया है कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button