SPMCHP231-2 Image
जबलपुरदेश

पार्षदों की शिकायत से हटाए गए  सीएमओ राजेश मार्को, कमलेश बिजेवार को मिला सीएमओ का

यश भारत शहपुरा ।  एसीएस बैठक निकाय निरीक्षण, दौरान नगर परिषद, शहपुरा डि० के अध्यक्ष एंव पार्षदो द्वारा निकाय में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजेश मार्को, के कार्यों के प्रति लापरवाही, शासन की योजनाओं निर्माण कार्यों को समय पर पूरा नही करने जैसे आरोप लगाये जाकर श्री मार्को को अन्यत्र पदस्थ करने का अनुरोध किया गया था। जिला कलेक्टर डिण्डौरी द्वारा भी श्री राजेश मार्को, की कार्य प्रणाली से सन्तुष्ठ नही होना बताया गया।उपरोक्त प्राप्त शिकायतों पर पूर्ण विचारोपरान्त श्री राजेश मार्को, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को तत्काल प्रभाव से नगर परिषद, शहपुरा डिण्डौरी के प्रभार से पृथक किया जाकर श्री कमलेश बिजेवार, राजस्व उप निरीक्षक, नगरपालिका परिषद, बालाघाट को नगर परिषद, शहपुरा (डिण्डौरी) के मु०न०पा० अधिकारी, के कार्य संपादन का दायित्व शासन से पुष्टि की प्रत्याशा में सौपा जाता है।श्री राजेश मार्को, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहपुरा डि० को पूर्व में कार्यालयीन आदेश कमाक 2953 जबलपुर दिंनाक 06.09.2023 से नगर परिषद, निवास को सौपा गया मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रभार यथावत रहेगा।

 

 

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image