भोपालमध्य प्रदेश

एम्स में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण से दिया जागरूकता का संदेश

एम्स में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण से दिया जागरूकता का संदेश

एम्स भोपाल में स्वच्छता शपथ लेते संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और संकाय सदस्य।

भोपाल, यश भारत। एम्स भोपाल में 1 से 15 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की गई। इस दौरान संस्थान परिसर में अधिकारियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छारंभ पहल के तहत सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।

इसके साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो. डॉ. माधवानन्द कर, उप निदेशक प्रशासन संदेश कुमार जैन, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. विकास गुप्ता, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मेजर मयंक दीक्षित, स्वच्छता पखवाड़ा प्रभारी प्रो. डॉ. राघवेंद्र के विदुआ और प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेंद्र भूषण प्रसाद सहित संस्थान के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button