रहवासी इलाकों में कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली

रहवासी इलाकों में कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली
– 62500 प्रतिष्ठानों के भविष्य पर टिकी नजरें, अगली तारीख अभी तय नहीं
भोपाल, यश भारत । शहर के रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई। संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण अब इस मामले की सुनवाई बाद में होगी। हालांकि, नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई पर शहर के करीब 62 हजार 500 प्रतिष्ठानों की नजरें टिकी थीं। माना जा रहा था कि अदालत की सुनवाई के बाद रहवासी क्षेत्रों में संचालित कारोबार को लेकर स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकती है। नगर निगम की ओर से अब तक की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन भी अदालत में पेश किया जा चुका है। वहीं, रहवासी पक्ष सीलिंग की कार्रवाई को गलत बताते हुए अपने रिकॉर्ड और दस्तावेज प्रस्तुत करने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि 5 अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नगर निगम ने आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर शहरभर में नोटिस जारी किए थे।







