भोपालमध्य प्रदेश

 सोगरिया-धनबाद के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, गुना और अशोकनगर को भी मिला स्टॉपेज

 सोगरिया-धनबाद के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, गुना और अशोकनगर को भी मिला स्टॉपेज

भोपाल, यश भारत। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रेल यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। भोपाल मंडल के रास्ते सोगरिया (कोटा) से धनबाद के बीच 13 ट्रिप वाली ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन विशेष रूप से मध्य प्रदेश के गुना और अशोकनगर के यात्रियों के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीधी कनेक्टिविटी का बेहतर विकल्प बनेगी।

साप्ताहिक होगी सेवा, 16 अप्रैल से शुरुआत
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह गाड़ी साप्ताहिक आधार पर कुल 13 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया–धनबाद): 16 अप्रैल से 09 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार को सोगरिया से रात 23.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 02.20 बजे गुना और 03.05 बजे अशोकनगर होते हुए तीसरे दिन शनिवार तड़के 03.45 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09822 (धनबाद–सोगरिया): 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक हर शनिवार को सुबह 05.15 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन रविवार को रात 02.00 बजे अशोकनगर और 03.35 बजे गुना होते हुए सुबह 07.35 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

इन प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा और गोमो स्टेशनों पर रुकेगी।

22 कोचों की विशाल ट्रेन, इकॉनॉमी क्लास भी शामिल
यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए ट्रेन में आधुनिक कोच लगाए गए हैं। इसमें कुल 22 डिब्बे होंगे:
02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2AC)
02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC)
07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनॉमी (3E)
05 शयनयान श्रेणी (Sleeper)
04 सामान्य श्रेणी (General)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button