जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

नांदेड़, यश भारत

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

नांदेड़, यश भारत  शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला किया गया। घटना माता साहिब कौर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में उस समय हुई, जब बादल निजी यात्रा के दौरान वहां पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, एक निहंग ने सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए कृपाण से बादल पर हमला करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हमले में बादल को मामूली चोट आई, जबकि उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस हमले के उद्देश्य और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button