मुख्य ख़बरें

दीवाली से पहले पुलिस का सख्त पहरा: सर्जिकल स्ट्राइक में 11 गिरफ्तार, पढे पूरी खबर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनौरा पुलिस ने गुरुवार की रात ग्राम थांवरीकला में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जुआ फड़ों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,560 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात धनौरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थांवरीकला गांव में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग अलग-अलग स्थानों पर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों फड़ों पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 11 लोगों को पकड़ लिया।

पहले जुआ फड़ से पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 8,240 रुपये नकद और ताश के पत्ते मिले। वहीं दूसरे फड़ से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 10,320 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। दोनों कार्रवाई में जब्त रकम मिलाकर कुल 18,560 रुपये हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायसिंह नायक, रंजीत यादव, राम यादव, गिरीश तेकाम, सोमसिंह इनवाती, भूरा उर्फ राजेश पंचेश्वर, प्रवीण टांडिया, सुखदीन सल्लाम, रेशलाल काकोड़िया, सोनू मर्सकोले और संतोष यादव के रूप में की है। आरोपी धनौरा सहित आसपास के गांवों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौरा में अपराध क्रमांक 246/2026 और 247/2026 दर्ज किए हैं। प्रकरण में धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट तथा धारा 112(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और घंसौर एसडीओपी रीना पांडे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बंसोड़ सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button