कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का जबलपुर में बयान: BJP राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष की ससुराल में हो रही बेइज्जती

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बुधवार को एक दिवसीय दौरे जबलपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, साथ ही पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उत्तर विधानसभा में टिकिट वितरण को लेकर भाजपा में मची ऊथल-पुथल और विवाद को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मध्यप्रदेश के शीर्ष भाजपा नेताओं व केंद्रीय नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव को महाभारत का संजय बता दिया। उन्होंने कहा कि क्या-क्या किस जगह हो रहा है, वो भूमिका नरेंद्र मोदी के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह निभा रहे थे, उनके ऊपर तक जबलपुर में आक्रमण हो जाता है, उनको तक बख्शा नहीं जाता यह भी पहली बार हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ससुराल है, वहां पर भाजपा बेइज्जत हुई है। उन्होंने कहा कि दुख की बात तो यह है कि उनके ही संभागीय कार्यालय में हाय-हाय के नारे लगें। बीते दिनों उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी में दावेदारों और समर्थकों में गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा संभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ और केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव के सामने ही कार्यकर्ता आपस में लड़ गए और कपड़े फाड़ दिए।
इतना ही नही हंगामा के बीच सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री के गनमैन को रिवॉल्वर निकलने तक की जरूरत आन पड़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि देश के 10 राज्यों से अधिक में भाजपा की सरकार है। और ऐसे में केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही ऐसे व्यक्ति हैं, मुख्यमंत्री है जिनकी इतनी बेइज्जती की गई की चौथी सूची आने तक उनका नाम रोककर रखा गया। वह इस कारण किया गया कि भाजपा भी जानती है कि जैसे-जैसे शिवराज जी बोलेगे, बाहर निकलेंगे और उनके फर्जी घोषणाएं होंगी तो वैसे-वैसे भाजपा का वोट घटेगा।
