Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

राह चलते नागरिक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार की अंगूठी बरामद, देखे वीडियो …..

जबलपुर,यश भारत। माढ़ोताल पुलिस ने घर जा रहे एक नागरिक को रास्ते में रोककर मारपीट करने और सोने की अंगूठी व नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपए कीमत की डायमंड जड़ित सोने की अंगूठी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे घड़ी चौक, विजय नगर निवासी प्रदीप कुमार नेमा चुंगी नाका से अपने घर जा रहे थे। कालीमाता मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारते हुए मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी ने उनकी उंगली से सोने की अंगूठी निकाल ली और जेब में रखे करीब 400 रुपए छीनकर दोनों फरार हो गए।

शिकायत पर माढ़ोताल थाने में लूट का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 17 सितंबर को नंदू उर्फ शिवकुमार नायक, निवासी माढ़ोताल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी संजू केवट के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने संजू केवट को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई डायमंड जड़ित सोने की अंगूठी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button