भोपाल

पुलिस प्रशिक्षण शोध संस्‍थान में राज्य स्‍तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

पुलिस प्रशिक्षण शोध संस्‍थान में राज्य स्‍तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

यशभारत भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की पहल पर सुगम और सुरक्षित यातायात को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी यातायात प्रभारियों, अति. पुलिस अधीक्षक से लेकर सूबेदार तक की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्‍त कार्यशाला का शुभारंभ अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक सोनाली मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कान्‍त विद्यार्थी द्वारा मां सरस्‍वती के द्वीप प्रज्‍जवलित कर किया गया। अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्‍यों को संबोधित करते हुए बताया कि देश में सड़क दुर्घटना में मध्‍यप्रदेश नंबर द्वितीय स्‍थान पर है। गंभीर सड़क दुर्घटना में चतुर्थ स्‍थान पर है। दुर्घटना के आकड़ों का विश्‍लेषण किया गया तथा देखा गया कि मध्‍यप्रदेश में प्रतिवर्ष सड़के अच्‍छी हो रही है और दुघटनाएं बढ़ रही है इसका मुख्‍य कारण आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की कमी है। कार्यशाला में बताया गया कि सभी एनएचएआई एवं एमपीआरडीसी से मिलकर ब्‍लैक स्‍पॉट के ऊपर कार्य करें एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button