भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल मंडल के स्टेशनों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

भोपाल मंडल के स्टेशनों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
भोपाल, यश भारत। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत भोपाल, इटारसी और बीना सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों, पटरियों, पुलों, शौचालयों और पानी के बूथों की विशेष सफाई कराई गई। यात्रियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसरों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।







