जनता क्वार्टर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात , मकान खाली कराने और पुनर्वास को लेकर रहवासियों ने जताई चिंता, हर संभव मदद का दिया भरोसा

जनता क्वार्टर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
मकान खाली कराने और पुनर्वास को लेकर रहवासियों ने जताई चिंता, हर संभव मदद का दिया भरोसा
भोपाल, यश भारत। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में मकान खाली कराने और तोड़ने की कार्रवाई के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने रहवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान रहवासियों ने बिना उचित लिखित नोटिस मकान खाली कराने की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। साथ ही पुनर्वास को लेकर भी अपनी चिंताएं सामने रखीं। स्थानीय लोगों ने ऐशबाग थाना पुलिस पर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकालने का आरोप लगाया। मामले को लेकर डॉ. मनोज यादव ने पुलिस से रहवासियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी जनता क्वार्टर के प्रभावित परिवारों के हक और अधिकारों की लड़ाई पूरी जिम्मेदारी के साथ उठाएगी।







