देशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कहीं डूबी कार तो कहीं बह गया इंसान,मुंबई में बारिश के बीच लोगों का बुरा हाल

मुंबई के दादर इलाके में भी भीषण बारिश की वजह से सड़क पर कई फीट ऊपर तक पानी भर गया है.

मुंबई,yash bharat / महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से करीब 8 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार और सोमवार को राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हुई. अगले दो दिनों तक मुंबई में भीतेज बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. बारिश के बीच डरा देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं.

कहीं डूबी कार तो कहीं बह गया इंसान... मुंबई में बारिश के बीच डरा देने वाले वीडियो

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बारिश से बुरा (Mumbai Rain Viral Video) हाल है. कुर्ला से डोंबिवली तक हाहाकार मचा हुआ है. वहीं ठाणे में भी बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं. रेलवे ट्रैक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है. बीएमसी ने मुंबई महानगरीय क्षेत्र के सभी निजी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को तत्काल ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ की सुविधा दें और कार्य की प्रकृति के अनुसार अनावश्यक यात्रा से बचने के निर्देश जारी करें. मुंबई में भी जगह-जगह पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. कहीं बस और गाड़ी डूब गई तो कहीं पानी में सांप तैरते हुए दिखाई दिए. ये वीडियो डरा देने वाले हैं. मुबारिश की वजह से मीठी नदी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है. उफनदी नदी में अचानक एक शख्स गिर गया. उसे रेस्क्यू रने की बहुत कोशिश की गई लेकिन तेज बहाव की वजह से वह रस्सी नहीं पकड़ सका और पानी में बह गया.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई से सटे ठाणे नगर निगम क्षेत्र के तहत आने वाले दैघर गांव में बारिश की वजह से कुछ घरों में पानी घुस गया. यहां पर जमा पानी में सांप रेंगते हुए दिखाई दिए. ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.मुंबई के कुर्ला का हाल भी बारिश से बहुत बुरा है. लाल बहादुर शास्त्री मार्ग में करीब पांच फुट पानी भर गया है, जिसकी वजह से उसे बंद कर दिया गया है. यहां पर भी एक बार पानी में लगभग डूब गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई के दादर इलाके में भी भीषण बारिश की वजह से सड़क पर कई फीट ऊपर तक पानी भर गया है. जिसकी वजह से एक कार लगभग पूरी डूब गई. इतना ही नहीं कई लोग भी यहां पर फंस गए. मुंबई से सटे डोंबिवली स्टेशन क्षेत्र में बारिश से सड़के तालाब में तब्दील हो गईं, लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है, जिसके बाद राहत और बचाव कर्मियों ने हाथ पकड़कर महिला को सड़क पार करवाई.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई के कई हिस्सों में हो रही तेज बारिश की वजह से समंदर में लहरें उफान पर हैं. मरीन ड्राइव में उफनती हुई लहरें डरा देने वाली हैं. मुंबई में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं. सायन और कुर्ला के बीच ट्रेनें सावधानी से धीमी गति से चल रही हैं. बारिश की वजह से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों का बुरा हाल है. रफ्तार पर जैसे ब्रेक लग गए हैं. सड़कों पर जाम लगा हुआ है. वाहन आगे बढ़ ही नहीं पा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button