जबलपुरमध्य प्रदेश

गांधी जयंती पर जबलपुर जेल से छूटे 6 कैदी

अच्छे चाल-चलन का सरकार ने दिया इनाम

जबलपुर,यशभारत। गांधी जयंती के अवसर पर आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 6 बंदियों की सजा माफ करते हुए उनकी रिहाई करवाई गई। राज्य सरकार के निर्देश पर जेल से छूटे इन सभी कैदियों का चाल चलन अच्छा था, जिसके चलते उनकी रिहाई करवाई गई। बुधवार को जेल से छूटे सभी कैदी हत्या के अपराध में सजा काट रहे थे। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जेल से छूटे कैदी का स्वागत करने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर और उप जेलर मदन कमलेश भी मौजूद थे।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने जेल से बाहर आए सभी कैदी को मिठाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। अखिलेश तोमर ने बताया कि ये सभी वो कैदी है जो कि जेल में अच्छे से रहते थे, और इनका व्यवहार भी अच्छा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button