देश

उत्तर भारत में बारिश से बिगड़े हालात बिगड़े, राजस्थान में सेना ने संभाला मोर्चा

हिमाचल प्रदेश,जम्मू संभाग,राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद

राजस्थान में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ की चपेट में आए जिलों में राहत-बचाव कार्य के लिए सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इन राज्यों के कई जिलों में स्कूल की छुट्‌टी घोषित की है, वहीं राजस्थान में कोटा विश्वविद्यालय की 25 अगस्त की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

राजस्थान में भारी बारिश का कहर

राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। रविवार को सवाई माधोपुर में भारी बारिश से 50 फीट जमीन धंस गई।चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से बूंदी के घरों में पानी घुस गया है। झालावाड़ में पुलिया पार करते समय एक कार बह गई, जिससे 2 लोगों की माैत हो गई। प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश के अलर्ट के चलते 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

पहाड़ों पर जारी बारिश की आफत

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते 2 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 484 सड़कें बंद हैं। सोमवार को खराब मौसम को देखते हुए बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और सोलन के स्कूल बंद किए गए हैं।जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के मलबे में पेट्रोल पंप दब गया है।जम्मू संभाग में भारी बारिश के कारण के सभी स्कूल बंद रखने के साथ 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button