भोपाल

शौर्य और पराक्रम पर केन्द्रित सिन्दूरी अक्षर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 9 जून को

शौर्य और पराक्रम पर केन्द्रित सिन्दूरी अक्षर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 9 जून को

डॉ. हरिओम पवार, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, जानी बैरागी, दिनेश दिग्गज जैसे कविगण प्रस्तुत करेंगे देशभक्ति की कविताएं भोपाल। भारतीय संस्कृति, सम्मान और राष्ट्र के आत्मसम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने वालीं भारतीय सेनाओं ने अनेकानेक बार अपनी जान की परवाह किए बगैर युद्धभूमि में तिरंगे को ऊंचा किया है। भारत माता के वीर सपूतों ने अपनी मातृभूमि के रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। ऐसी भारतीय सेनाओं एवं जननायकों के शौर्य और पराक्रम पर केन्द्रित सिन्दूरी अक्षर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सोमवार 9 जून, 2025 को हंसध्वनि सभागार, रवीन्द्र भवन में आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा यह कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा। संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने बताया कि भारतीय सेनाएं और जननायक इस देश की आन, बान और शान हैं। उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अथाह प्रेम के कारण ही हम देशवासी अपने घरों में सुरक्षित हैं। हाल ही में भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश की महिला शक्ति के सम्मान की रक्षा की। भारतीय सेनाओं एवं जननायकों के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से सिंदूरी अक्षर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का पाठ करने मेरठ से डॉ. हरिओम पवार, भोपाल की डॉ. अनु सपन, रायपुर के डॉ. सुरेन्द्र दुबे, राजोद के डॉ. जानी बैरागी, प्रयागराज के शैलेन्द्र मधुर, उज्जैन के दिनेश दिग्गज, इंदौर के अमन अक्षर और ओरछा के सुमित मिश्रा पधार रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button