जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पटना में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में घुसकर दो मासूम को जिंदा जलाया

पटना में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में घुसकर दो मासूम को जिंदा जलाया

 

जानीपुर थाना क्षेत्र में दो मासूमों को जिंदा जला दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए। वहीं दूसरी ओर थाना पुलिस के साथ पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबिन की जा रही है। आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है।

Hero Image

बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जानीपुर थाना क्षेत्र में दो मासूमों को जिंदा जला दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। जिसमें एक लड़का और एक ललड़की हहै दोनों की उम्र 10 से 15 वर्ष बतायी जा रही है। दोनों बच्चे एम्स में कार्यरत नर्स शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के थे, जो जानीपुर में रहते हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए। वहीं दूसरी ओर थाना पुलिस के साथ पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबिन की जा रही है। आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। मृतकों की पहचान 14 साल की अंजलि कुमारी और 12 साल के अंशु के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बच्चे घर में सो रहे थे, अचानक उनके बिस्तर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बच्चे इसकी चपेट में आ गए और बच नहीं पाए। घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस और फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे।

दोनों बच्चे स्कूल से लौटकर घर आए थे। घर पर उस वक्त माता-पिता मौजूद नहीं थे। तभी अज्ञात अपराधी घर में दाखिल हुए और कमरे में बंद कर बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button