भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में सिवनीमालवा पुलिस को मिली सफलता

पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में सिवनीमालवा पुलिस को मिली सफलता

चार माह की बच्ची हत्या मामले में दादी गिरफ्तार 

यशभारत,नर्मदापुरम/सिवनीमालवा। जिला पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एस डी ओ पी महेंद्र सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में सिवनीमालवा पुलिस ने चार माह की बच्ची की हत्या मामले का पर्दाफाश किया है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्राम बैरखेड़ी में शुक्रवार सुबह चार माह की बच्ची का शव दलदल भरे कुएं से पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि लड़का पैदा न होने से नाराज दादी ने मासूम पोती की हत्या की है। आरोपी दादी मीनाबाई अश्वारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना इस प्रकार की है कि  मासूम बच्ची झूले में सो रही थी और मां मीरा घर के पीछे बर्तन मांज रही थी। तभी मौके का फायदा उठाकर दादी मीनाबाई ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक पोटली में बांधकर कुएं में फेंक दिया था।पूछ ताछ में दादी ने पुलिस के सामने  अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसको लड़के की चाह थी। उसने बच्ची के जन्म के बाद कई बार तांत्रिकों और गुनियों की शरण भी ली थी। अंततः इसी नाराजगी के चलते उसने मासूम पोती की हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी दादी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दादी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button