संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
आशीष शुक्ला के अनुज अजय शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

जबलपुर,यशभारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया विधायक रजनीश सिंह, नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी विवेक यादव सहित अन्य कांग्रेसजन बुधवार की शाम को यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला के निवास अरुणोदय पहुंचे और पत्रकार अरूण शुक्ला के छोटे पुत्र व आशीष शुक्ला के अनुज अजय शुक्ला के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढाढस बंधाया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार गुरुवार को जबलपुर प्रवास के दौरान आशीष शुक्ला के निवास पहुंचे और अनुज अजय शुक्ला के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की ओर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की उनके साथ प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया भी मौजूद रहे। इसके साथ ही सबकी खबर के वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र जैन भी श्री शुक्ल के निवास पर पहुंचे और उन्होंने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।







