रचनात्मक एवं कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन,विज्ञान एवं काफ्ट प्रदर्शनी
ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल अमखेरा में आयोजन

जबलपुर,यशभारत। ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल अमखेरा रोड अमन नगर में आयोजित विज्ञान एवं काफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन शाला के छात्र एवं छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमे करीब 500 विद्यार्थीयों ने अपनी कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकता का परिचय देते हुए, एक से बढकर एक मॉडलो का प्रदर्शन किया। जिसमे बच्चो द्वारा बनाए गए वैट बॉक्स रोबोट, स्मार्ट सिटी मॉडल, ई कॉमर्स सिटी, फलाय ओवर ब्रिज, स्मार्ट एग्रीकल्चर मॉडल, ह्यूमन आई, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाईट मॉडल, सोलर डॉग रोबोट, हाइड्रो पॉवर प्लांट, हीट एनर्जी कंवर्टर, इंडियन डिफेंस सिस्टम मॉडल और भी बहुत सारे विज्ञान एवं कला से सम्बंधित मॉडलो का प्रदर्शन किया गया।
कार्यकम का मुख्य आकर्षण कक्षा ग्यारहवीं का छात्राओं द्वारा बनाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर मॉडल भी रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती करुणा वर्मा, अखिलेश गुमास्ता, प्रवीण कुमार कुमरे, कीर्ति अभिलाषा पाण्डे, घनश्याम सोनी, और योगेश शर्मा ने बच्चो की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की तथा उनके उत्साह और प्रयासो को बहुत सराहा।
कार्यकम में शाला प्राचार्या श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल बच्चों की रचनात्मकता का मंच नहीं हैं, बल्कि उनक विचारों, कल्पना शक्ति और नवाचार की उडान का प्रमाण भी हैं। विद्यार्थीयो द्वारा प्रदर्शित मॉडल यह भी दिखाते है कि आने वाला भारत नवाचार और सृजनशीलता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।
कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर शर्मा ने किया। एवं कार्यकम मे कपिल खरे, राहुल पटेल, शैलेन्द्र कुमार राय, निहाल पटेल, रितु साहू, स्वपना श्रीवास्तव, विष्णु शुक्ला, वसीम अकरम और शिखा केशरवानी का सहयोग रहा।






