Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

दफ्तर पहुंचने से पहले थम गई सपना की जिंदगी, डंपर ने कुचला; CM ने परिवार को 4 लाख की मदद के दिए निर्देश

भदभदा चौराहे पर दर्दनाक हादसा, बाइक टैक्सी से गिरने के बाद डंपर की चपेट में आईं युवा पत्रकार

जबलपुर,यश भारत।राजधानी भोपाल में सड़क हादसे ने एक होनहार युवा पत्रकार की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह भदभदा चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई। वह बाइक टैक्सी से अपने कार्यालय जा रही थीं। घटना की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपना के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सपना रविवार सुबह करीब 8 बजे नीलबड़ से मालवीय नगर स्थित विस्तार न्यूज के कार्यालय जाने के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी पर सवार हुई थीं। भदभदा चौराहे के पास एक अन्य बाइक सवार ने टैक्सी को कट मार दिया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सपना मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली थीं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। दो मार्च 2026 को उन्होंने विस्तार न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में काम शुरू किया था। कमला नगर पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और फरार बाइक सवार व चालक की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button