रोहित यादव बने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष, जबलपुर में संगठन का किया विस्तार

जबलपुर। समाजवादी पार्टी की शहर इकाई को धार देने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए नगर अध्यक्ष रोहित यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। स्थानीय स्तर पर पार्टी को नई गति देने के उद्देश्य से शहर की चारों प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
संगठन को मजबूती देने की कवायद
पार्टी की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नगर अध्यक्ष रोहित यादव की अगुवाई में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव और जिला अध्यक्ष नोके लाल प्रजापति की उपस्थिति में पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपे गए। बैठक का मुख्य केंद्र युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरना रहा।
प्रमुख नियुक्तियां और जिम्मेदारी
नगर अध्यक्ष द्वारा घोषित नई टीम में सामाजिक समीकरणों और सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है:
उत्तर मध्य विधानसभा: गुलाब यादव (अध्यक्ष)
कैंट विधानसभा: दीपक पटेल (अध्यक्ष)
पूर्व विधानसभा: नायब कुरैशी (अध्यक्ष)
पश्चिम विधानसभा: जोगिंदर प्रजापति (अध्यक्ष)
शहर उपाध्यक्ष: कमलेश वैष्णव
जिला महिला प्रकोष्ठ: नंदनी प्रजापति (उपाध्यक्ष)
अन्य नियुक्तियां: राकेश प्रजापति को पश्चिम विधानसभा का सचिव और अमन यादव को मोकलपुर का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भाई युसूफ खान और राजेश यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर देवेंद्र यादव, रेखा राठौर, माया विश्वकर्मा और सुहैल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष नोके लाल प्रजापति ने विश्वास जताया कि रोहित यादव के नेतृत्व में नई टीम जबलपुर में जनता के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगी और पार्टी के जनाधार को बढ़ाएगी।







