देशमुंबई

रिलायंस डिजिटल ने किया ‘डिजिटल डिस्काउंट डेज’ का ऐलान

ग्राहकों को मिलेंगे बड़े ऑफर्स

मुंबई, यश भारत | इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों के लिए आकर्षक सौगात पेश करते हुए रिलायंस डिजिटल ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘डिजिटल डिस्काउंट डेज’ अभियान की घोषणा कर दी है। कंपनी का दावा है कि इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं को नवीनतम तकनीक वाले उत्पादों पर शानदार छूट और विशेष ऑफर्स का लाभ मिलेगा, जिससे अपग्रेड करना पहले की तुलना में अधिक किफायती हो जाएगा।

कंपनी के अनुसार, इस सेल में ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 26,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, पेपर फाइनेंस विकल्प के जरिए 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी उपलब्ध है। इसके अलावा, ऑडियो डिवाइसेज़, वेयरेबल्स, मोबाइल फोन और लैपटॉप एक्सेसरीज समेत कई श्रेणियों में उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। सेकेंड-हैंड और ओपन-बॉक्स प्रोडक्ट्स भी इस ऑफर का हिस्सा हैं, जिससे ग्राहकों को कम कीमत में प्रीमियम विकल्प मिल सकेंगे।

कीमतों की बात करें तो ब्लूटूथ स्पीकर, नेकबैंड और वायरलेस हेडफोन जैसे उत्पाद लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर 1,699 रुपए के स्पीकर करीब 850 रुपए में मिल सकते हैं, जबकि 9,999 रुपए की श्रेणी के हेडफोन लगभग 5,000 रुपए में खरीदे जा सकते हैं।

दैनिक उपयोग के उत्पाद जैसे वायरलेस माउस, पावर बैंक, लैपटॉप एक्सेसरीज और छोटे किचन अप्लायंसेज भी 300 से 750 रुपए की किफायती रेंज में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी ने इस अभियान को क्रेजी अनबिलिवेबल डील्स थीम के साथ लॉन्च किया है।

ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी अपनी ‘रिलायंस रेस्क्यू’ सेवा के जरिए तेज इंस्टॉलेशन, आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और मेंटेनेंस सुविधाएं भी प्रदान कर रही है। कंपनी का मानना है कि इस पहल से ग्राहकों का भरोसा मजबूत होगा और खरीदारी का अनुभव अधिक संतोषजनक बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button