जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एसपी बाला के याद में रंगा रंग कार्यक्रम 4 जून को: वॉइस ऑफ भोपाल के कलाकार सुरमयी आवाज की खनक बिखेरेंगे

भोपाल, यशभारत। एसपी बालासुब्रमण्यम के जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल की पॉपुलर म्यूजिकल ग्रुप च्च् वॉइस ऑफ भोपाल द्वारा एसपी बाला के याद में एक रंगा रंग कार्यक्रम चाइना टेरेस,मंदाकिनी, कोलार रोड में आगामी 4 जून 2025 को शाम 4.00 बजे से आयोजित किश जा रहा है। जिसमें भोपाल के प्रसिद्ध कलाकार दीवानी दीवानी दीवाना तेरा हो गया… पहला पहला प्यार है पहली पहली बार है.. मेरे रंग में रंगने वाली.. तुमसे मिलने की तमन्ना है.. जिए तो जिए कैसे.. तेरे मेरे बीच में कैसा है बंधन.. सुन बेलिया शुक्रिया मेहरबानी… दीदी तेरा देवर दीवाना… कभी तू छलिया लगता है.. रोजा जानेमन… हम बने तुम बने एक दूजे के लिए.. कबूतर जा जा… जैसे सुपरहिट गीतों से भरी शाम को अपने सुरों से सजाएंगे। वॉइस ऑफ भोपाल एक भोपाल की पापुलर म्यूजिकल ग्रुप है इस ग्रुप ने कई बड़ेे मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है, यह ग्रुप सोनी टीवी में प्रसारित होने वाला रियलिटी शो च्च्इंडिया गॉट टैलेंटज्ज् तक पहुंचने वाली भोपाल की पहली ग्रुप है, इस वर्ष भी जून -2025 में होने वाली प्रतियोगिता में सोनी टीवी में ग्रुप को आमंत्रित किया है, इस ग्रुप के माध्यम से कम से कम 100 से अधिक नए कलाकारों को प्रतिभाओं को तलाश कर मंच में अवसर दिया है, नई-नई प्रतिभाओं को तलाश का काम जारी है

Page 8 scaled

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button