जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अंगदान के लिए प्रेरित करने निकली रैली

अंगदान के लिए प्रेरित करने निकली रैली

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर ने आज 15वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस को पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया। इस गरिमामय आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को अंगदान के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर जीवन बचाने के इस ‘महादान’ के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह कुशवाह, संयुक्त संचालक डॉ. अरविंद शर्मा, और सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता सहित किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के नोडल ऑफिसर डॉ. फानिंद्र सोलंकी, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. तुषार धकाते और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे। न्यू एकेडमिक ब्लॉक में आयोजित मुख्य समारोह का आरंभ डीन डॉ. सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर उन महान आत्माओं को विशेष रूप से याद किया गया जिन्होंने मरणोपरांत अपने अंगों का दान कर कई लोगों को नया जीवन दिया। स्वर्गीय श्री बालिराम पटेल और स्वर्गीय श्री पुरानलाल चौधरी के परिजनों को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, यह क्षण बेहद भावुक रहा।
इसके अतिरिक्त, अंग प्रत्यारोपण से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन और ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर को भी उनके समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button