
राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का जबलपुर पावर एंड टेक्निकल फैक्ट्री का दौरा
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर स्थित जबलपुर पावर एंड टेक्निकल फैक्ट्री में आज राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा पहुंचे। यह फैक्ट्री यश भारत न्यूज़ समूह के संस्थापक आशीष शुक्ला की है।
जहाँ पर दौरे के दौरान विवेक कृष्ण तन्खा ने फैक्ट्री परिसर का गहन निरीक्षण किया और वहां कार्यरत कर्मचारियों व तकनीकी स्टाफ से सीधी बातचीत की। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, इलेक्ट्रिक कंट्रोल सिस्टम और तकनीकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
कर्मचारियों ने फैक्ट्री में उपयोग हो रही आधुनिक तकनीक और कार्यप्रणाली से जुड़े अनुभव साझा किए। वही विवेक कृष्ण तन्खा ने फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






