भोपालमध्य प्रदेश

रेलवे की समर सौगात: MP के रास्ते चलेंगी गर्मी की स्पेशल ट्रेनें, भोपाल-इटारसी समेत इन स्टेशनों पर होगा हॉल्ट

रेलवे की समर सौगात: MP के रास्ते चलेंगी गर्मी की स्पेशल ट्रेनें, भोपाल-इटारसी समेत इन स्टेशनों पर होगा हॉल्ट

भोपाल, यशभारत। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के समर सीजन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से मुंबई (CSMT/LTT) से उत्तर प्रदेश (गोरखपुर/बनारस) के बीच चलेंगी, जिनका लाभ मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी मिलेगा।
यह ट्रेनें प्रदेश के भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना और खंडवा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। सभी ट्रेनें ‘स्पेशल किराए’ पर संचालित की जाएंगी।

1. मुंबई-गोरखपुर डेली स्पेशल (ट्रेन संख्या 01079/01080) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से गोरखपुर के बीच यह ट्रेन रोजाना चलेगी।
शेड्यूल: ट्रेन संख्या 01079 मुंबई से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे रवाना होगी।
MP में समय: यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:05 बजे इटारसी, दोपहर 3:55 बजे भोपाल और शाम 6:15 बजे बीना पहुंचेगी।
वापसी: गोरखपुर से ट्रेन संख्या 01080 दोपहर 2:30 बजे चलेगी, जो बीना (सुबह 6:10), भोपाल (सुबह 8:30) और इटारसी (सुबह 10:30) होते हुए तीसरे दिन रात 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

2. LTT-बनारस बी-वीकली स्पेशल (ट्रेन संख्या 01073/01074) लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से बनारस के बीच यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
दिन: मुंबई से हर बुधवार और गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी।
MP में समय: यह ट्रेन रात 11:45 बजे इटारसी, रात 1:10 बजे रानी कमलापति और सुबह 7:55 बजे बीना पहुंचेगी।
वापसी: बनारस से यह ट्रेन हर शुक्रवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे चलेगी, जो रात 10:25 बजे बीना, रात 1:05 बजे रानी कमलापति और रात 2:40 बजे इटारसी पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल/रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई और कानपुर सेंट्रल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिया गया है।

नोट: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग जल्द शुरू होगी। यात्री IRCTC की वेबसाइट या स्टेशन काउंटर से टिकट बुक करा सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button