जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेलवे ब्रिज हादसा: क्रेन पलटी, दो की मौत चार घायल;

क्रेन के नीचे प्लेट नहीं होने से बिगड़ा बैलेंस

रेलवे ब्रिज हादसा: क्रेन पलटी, दो की मौत चार घायल;

धार: औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सागौर इलाके में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान भारी-भरकम क्रेन अचानक पलट गई और सर्विस रोड से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों पर जा गिरी। दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सुबह की है घटना

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि रेलवे ओवरब्रिज का काम पिछले तीन सालों से चल रहा है। हादसे के समय क्रेन एक बड़े सीमेंट पिलर को शिफ्ट कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई और नीचे से गुजर रहे दोनों पिकअप वाहनों पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास मौजूद मजदूर और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए।

मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची

जानकारी मिलते ही सागौर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पिकअप में फंसे दोनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। धार एसपी मयंक अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
क्रेन के नीचे प्लेट नहीं होने से बिगड़ा बैलेंस

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के समय क्रेन सीमेंट पिलर उठाने का काम कर रही थी, लेकिन क्रेन के नीचे लोहे की प्लेट नहीं रखी गई थी। भारी वजन उठाते ही क्रेन का एक हिस्सा सड़क में धंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे की वजह से दोनों वाहन क्रेन के नीचे दब गए और उसमें सवार लोग फंस गए।
ओवरटेक की कोशिश में हुआ हादसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर के अनुसार, पिकअप वाहन संकरी सड़क से गुजर रहे थे। उसी दौरान बगल में क्रेन पिलर उठा रही थी। पिकअप वाहन ने क्रेन को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज पीथमपुर अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button