जबलपुरमध्य प्रदेश
पं. ओंकार तिवारी की 26वीं पुण्यतिथि कल, विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
निर्भय दिवस के रूप में मनाई जायेगी

जबलपुर,यशभारत। अपराजेय विधायक पूर्व मंत्री पं. ओंकार प्रसाद तिवारी की 26वीं पुण्य तिथि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 13 सितंबर को निर्भय दिवस के रूप में मनाई जायेगी। कल सुबह 10 बजे ओंकार चौक दमोह नाका में प्रसाद वितरण किया जायेगा अपरान्ह 12 बजे से ओंकार नगर स्कीम नं. 41 विजय नगर में स्नेहिल और लघुभोज का आयोजन किया जायेगा तत्पश्चात दोपहर 1 बजे ग्वारीघाट उमाघाट में भंडारे का आयोजन किया जायेगा। सभी शुभचिंतकों से उपस्थिति की अपील ओंकार तिवारी स्मृति समिति के अनिल तिवारी, आलोक तिवारी अनूप तिवारी एवं तिवारी परिवार ने की है।







