हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का दिया संदेश , मंत्री विश्वास सारंग ने खरगोन में स्थानीय विक्रेता से खरीदा दीया, डिजिटल भुगतान कर बढ़ाया कारीगरों का उत्साह

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का दिया संदेश
मंत्री विश्वास सारंग ने खरगोन में स्थानीय विक्रेता से खरीदा दीया, डिजिटल भुगतान कर बढ़ाया कारीगरों का उत्साह
भोपाल, यश भारत। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का संदेश दिया। प्रभार जिला खरगोन के प्रवास के दौरान उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के विक्रेता से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विक्रेता से मिट्टी का दीया खरीदा और डिजिटल माध्यम से भुगतान भी किया।
सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन से स्वदेशी उत्पाद आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन रहे हैं। स्थानीय कारीगरों शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों के उत्पादों को अपनाना उनकी मेहनत को सम्मान देने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने दीपावली पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।






