भोपालमध्य प्रदेश

NEET यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच

NEET UG 2026 exam cancelled, CBI probe into paper leak case

NEET यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच

यश भारत भोपाल। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों से परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतें मिली थीं जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एन टी ए ने परीक्षा रद्द करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो सीवीआई को सौंप दी है। जांच एजेंसियां पेपर लीक नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नीट यूजी 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। एनटीए के अनुसार अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और पहले से किया गया पंजीकरण मान्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button