भोपालमध्य प्रदेशराज्य

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे महिला महासम्मेलन को संबोधित

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे महिला महासम्मेलन को संबोधित

 

भोपाल। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ न्यू कैंपियन स्कूल, ग्यारह सौ क्वार्टर से होकर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर संपन्न हुआ।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस मौके पर कहा कि देवी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में सुशासन और लोककल्याण की जो मिसाल कायम की, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी रास्ते पर चलते हुए देश में आदर्श शासन व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने जानकारी दी कि 21 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में देवी अहिल्याबाई की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला का समापन 31 मई को भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।

 

रविंद्र यति ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने महेश्वर साड़ी जैसे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर वीरांगनाओं और विधवा महिलाओं के स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया था। आज भाजपा सरकार भी स्व-सहायता समूहों, स्टार्टअप योजनाओं और महिला विकास योजनाओं के माध्यम से उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

 

शोभा यात्रा में महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, विकास विरानी, नगर निगम महामंत्री किशन सूर्यवंशी, नेहा बग्गा, सुरजीत सिंह चौहान, डॉ. अनिल पचौरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना जाचक, अजय पाटीदार, सरिता देशपांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और मातृशक्ति की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App